Maithil Times

Tue | 7 October, 2025 5:22 PM

Breaking News in Hindi Maithil Live: बिहार सहित छह राज्यों में 3 नवंबर को 7 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, कार्यक्रम घोषित

share

Election_news

देश के छह राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे। दिल्ली के शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में UAPA के तहत पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भारतीय हवाई क्षेत्र में ईरानी यात्री जेट पर बम की धमकी मिली है। भारतीय वायुसेना को आज पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकाप्टर मिला।

HighLights
दिल्ली में PFI के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज
भारतीय वायुसेना को आज पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकाप्टर मिला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर।

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के छह राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के नतीजे 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के सात सीटों पर उपचुनाव होने है। भारतीय वायुसेना को आज पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकाप्टर मिला। इसे पाकिस्तान सीमा के पास तैनात किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह GMERS गांधीनगर में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिन के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर होंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के मैसूर से अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। यात्रा का केरल चरण 29 सितंबर को पूरा हुआ था। 150 दिनों की इस यात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी

follow:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Read More